Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलौदाबाजार में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमदा में देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दिया और दूर फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया।

बताया जा रहा है कि उसी समय क्षेत्र में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के बाद ही उनका आक्रोश पूरी तरह शांत होगा। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सुरक्षित रखवा दिया गया है और प्रशासन द्वारा जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version