Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महिला दिवस पर बस्तर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन, सीएम विष्णुदेव साय जारी करेंगे योजना की 25वीं किस्त

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त उनके खातों में जारी करेंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और विभिन्न आयोगों व मंडलों के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज व अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version