Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रक्षाबंधन से पहले CM साय का बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज होगी जारी

रायपुर। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय सुबह रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बालोद जिले के दौरे पर रवाना होंगे।

बालोद के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यहां करीब 5 हजार बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।

बालोद दौरे के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

Exit mobile version