Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Mahtari Vandan Yojana : पीएम ने जारी की पहली किस्त, 655 करोड़ 57 लाख ट्रांसफर

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की। इस योजना के तहत, 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपये मिलेंगे।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह को रोकने कार्यक्रम की शुरुआत की। बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को महतारी वंदन योजना को समर्पित किया गया है। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1 हजार रुपये हर महीने देने का वादा किया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। आज पहली किस्त जारी कर दी गई है। बाबा विश्वनाथ की धरती से मैं आप सभी से बात कर रहा हूं। महिलाओं के खातों में अब हर महीने पैसे आते रहेंगे। सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का कल्याण है।

Exit mobile version