Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम विष्णुदेव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल गुरुवार को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय नवनिर्मित राजस्व कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और महारानी हॉस्पिटल में अन्नपूर्णा रसोई घर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, वह जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगे, जहां महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त लाभार्थियों को जारी करेंगे।

सीएम साय का कार्यक्रम निम्नलिखित है:

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पांडेय ने बताया कि 01 अगस्त को मुख्यमंत्री बस्तर में रहेंगे। बस्तर में सबसे बड़ा कार्यक्रम महिला सम्मेलन है, जिसमें वे शामिल होकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त लाभार्थियों को देंगे और अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम बस्तर पुलिस द्वारा किए गए हैं।

Exit mobile version