रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के पास होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
महोत्सव में 13 फरवरी को मनोज तिवारी, 14 फरवरी को अलका चंद्राकर व इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार और 15 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर प्रस्तुति देंगी। इसके साथ स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
महोत्सव स्थल पर विकास प्रदर्शनी, तिब्बती हस्तशिल्प, एडवेंचर एक्टिविटी, बोटिंग, दंगल और फूड ज़ोन की व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं की व्यापक तैयारी की है।