Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 700 लीटर महुआ शराब और 6 हजार किलो लहान जब्त

तखतपुर: गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के गनियारी गांव में छापेमारी कर 700 लीटर महुआ शराब और 6 हजार किलो महुआ लहान बरामद किया गया है।

आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

गृहमंत्री के निर्देश के बाद आबकारी विभाग की टीम ने गनियारी गांव में दबिश दी। गांव के तालाब और जमीन में छिपाकर रखे गए शराब और लहान को बरामद किया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस गांव में अवैध शराब का धंधा चल रहा था।

तालाब से निकाला गया महुआ लहान

सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर कच्ची महुआ शराब पर कार्रवाई की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। घरों में कुछ नहीं मिला, लेकिन तालाब और शंकर भगवान के मंदिर में छिपाकर रखा गया शराब और लहान बरामद किया गया।

कौन-कौन शामिल?

इस कार्रवाई में जिला सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आरक्षक जय संकर कमलेश, ड्राइवर ललित, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी की अहम भूमिका रही।

अवैध शराब का धंधा पर लगाम लगाने के प्रयास

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का धंधा एक बड़ी समस्या है। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है।

Exit mobile version