गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बड़े स्तर पर कार्य विभाजन और अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत जिला मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में भी तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया है।
आदेश के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई प्रमुख विभागों का प्रभार सौंपा गया है। अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे को कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। निकिता मरकाम को एसडीएम मरवाही और अमित बेक को एसडीएम पेण्ड्रारोड नियुक्त किया गया है।
राजस्व विभाग में भी बदलाव करते हुए शेषनारायण जायसवाल को पेण्ड्रा, प्रीति शर्मा को गौरेला और अविनाश कुजुर को मरवाही का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं कई नायब तहसीलदारों के प्रभार भी बदले गए हैं। नई प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

