Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलौदाबाजार में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने एक दिन में जब्त किए 2052 कट्टा

बलौदाबाजार। अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध बिचौलियों के प्रतिष्ठानों पर दबिश के दौरान शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों में 5 प्रकरणों में कुल 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया, जो अब तक की एक ही दिन में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जाए जा रहे 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।

सोनाखान तहसील के ग्राम बया में विकास ट्रेडर्स पर छापेमारी में 850 कट्टा पुराना अवैध धान बरामद हुआ।

पलारी तहसील के ग्राम ओड़ान स्थित दिनेश चंद्राकर के गोदाम से 305 कट्टा,कबीर ट्रेडर्स, भवानीपुर से 46 कट्टा,जबकि बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स, पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।जिले में 1 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुल 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। प्रशासन की लगातार निगरानी और कार्रवाई से कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच जारी है। अवैध धान के खिलाफ यह अभियान धान खरीदी अवधि तक निरंतर चलेगा।

Exit mobile version