रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 ठेकेदारों पर कुल 2 करोड़ 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कार्रवाई के दौरान खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन-माउंटेड मशीनों को भी जब्त किया गया। संबंधित विभाग की टीम ने खनन स्थलों का निरीक्षण कर दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की।
अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन और खनिजों के नियम विरुद्ध उपयोग पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जुर्माने की वसूली की जा रही है।

