जगदलपुर। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 78 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 7.8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भेजने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी लालबाग आमागुड़ा चौक पर तीन बैग के साथ यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान बैग में बड़ी मात्रा में गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और यह गांजा ओडिशा से लेकर आए थे।
पुलिस का सख्त एक्शन
पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस लगातार अंतर्राज्यीय तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है ताकि गांजा तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।

