Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुंगेली में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भाजपा पार्षद समेत 5 गिरफ्तार

मुंगेली में “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भी शामिल है।

मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत छापेमारी कर 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 2.65 लाख रुपये) बरामद की। साथ ही मोबाइल फोन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन समेत कुल 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि ब्राउन शुगर प्रयागराज से लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version