Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंबिकापुर में नकली सिगरेट का बड़ा रैकेट बेनकाब, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। शहर में मशहूर ब्रांड्स के पैकेट में नकली सिगरेट बेचने के बड़े रैकेट का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कपिल मित्तल एंड संस के अग्रसेन मार्ग स्थित गोदाम और राम मंदिर रोड स्थित मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सिगरेट जब्त की।

जप्त सामग्री में दो पिकअप वाहनों में भरी गोल्ड फ्लेक, फ्लेग, लिबर्टी और इंडीमेंड ब्रांड की नकली सिगरेट शामिल हैं। पिछले कई महीनों से बाजार में नामी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संबंधित कंपनी के अधिकारी लंबे समय से इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए थे।

ITC अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई

नई दिल्ली स्थित आईटीसी कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट (संशोधित) समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मुख्य आरोपी पर केस दर्ज

राम मंदिर रोड निवासी कपिल मित्तल को इस पूरे गिरोह का मुख्य संचालक बताते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version