रायपुर के देवेंद्र नगर की बिल्डिंग में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके देवेंद्र नगर सेक्टर-04 में स्थित एक बिल्डिंग में बुधवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह जैन हैंडलूम की है।

घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गई हैं और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

सौभाग्य की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

You May Also Like

More From Author