Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गढ़चिरौली में नक्सली डंप का खुलासा, हथियार बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

सुकमा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजनांदगांव सीमा से लगे पोमके-बिनागुंडा क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक नक्सली डंप का पता लगाया और बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की।

यह कार्रवाई आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस और बीडीडीएस टीम ने जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए डंप से लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, जनरेटर, इन्वर्टर, बैटरी, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल और अन्य उपकरण बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, इन सामग्रियों का उपयोग माओवादी हथियार बनाने और सुरक्षा बलों पर हमलों की साजिश रचने के लिए करते थे। बरामद सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल और बीडीडीएस जवानों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version