Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 थाना प्रभारियों के तबादले

जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक लीलाधर राठौर को वहां से हटाकर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक शिवानंद सिंह को करपावंड थाना, भोला सिंह राजपूत को साइबर सेल प्रभारी, बसंत खलको को अजाक थाना, दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, राजकुमारी पांडे को महिला थाना और सुरीत सारथी को डीपीसीआर 112 का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।

Exit mobile version