Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

police Naxalites encounter

police Naxalites encounter

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई है।

बीते 15 दिनों से चल रहे इस सघन अभियान में यह चौथी महिला नक्सली है जिसे सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन के तहत कई बड़े नक्सली कमांडर भी मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

303 राइफल बरामद, कई ठिकाने ध्वस्त

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को 303 राइफल भी बरामद हुई है। इसके अलावा अभियान के दौरान सैकड़ों नक्सली बंकरों और ठिकानों को नष्ट किया गया है। इस ऑपरेशन में DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीमें शामिल हैं, जो लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस का दावा – ऑपरेशन से नक्सल नेटवर्क कमजोर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कर्रेगुट्टा और उसके आसपास के इलाके माओवादियों के लिए बेहद रणनीतिक महत्व रखते हैं। लेकिन लगातार हो रही मुठभेड़ों और सटीक कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क कमजोर पड़ा है। ऑपरेशन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा ताकि इन क्षेत्रों को माओवादी प्रभाव से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।

Exit mobile version