Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जरहागढ़ में बड़ी चोरी: महिला के सोते समय घर से नकदी और जेवरात पार

अंबिकापुर।कोतवाली थाना क्षेत्र के जरहागढ़ में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर में महिला सो रही थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चुपचाप घर में प्रवेश किया और नकदी व सोना-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

चोर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सुबह जागने पर महिला ने कमरे और अलमारी का ताला टूटा देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version