Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सूरजपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल जाने से इंकार कर मृत

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर में अज्ञात कारणों से एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद पत्नी ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने मना कर दिया। रात को वह अपने कमरे में सो गया। सुबह उठकर पत्नी ने देखा कि उसका पति मृत हो चुका है।

युवक की सास और पत्नी दोनों ने गंभीर हालत में भी अस्पताल जाने की सलाह दी थी, लेकिन युवक ने इंकार किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version