मनेन्द्रगढ़: चैनपुर इलाके की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मनेन्द्रगढ़। शहर के चैनपुर क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। आग के दौरान प्लास्टिक सामग्री के साथ एक वाहन भी जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एसईसीएल कर्मियों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में अहम सहयोग दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए की सामग्री नष्ट होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author