Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट में तापमान 4 डिग्री

CG Weather Update

CG Weather Update

रायपुर/जशपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मैनपाट में तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के चलते जशपुर और पठारी क्षेत्रों में खेतों, खलिहानों और गाड़ियों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो रही हैं।

मैनपाट में घना कोहरा और बर्फबारी जैसा नजारा

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में ठंड चरम पर है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।

रायपुर और दुर्ग में भी गिरा तापमान

राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो औसत से 2.4 डिग्री कम है।
दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राजनांदगांव में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version