Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में अब नहीं खुलेंगे मयखाने, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले

**EDS: IMAGE VIA @vishnudsai** Nava Raipur: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai chairs a cabinet meeeting, at Mahanadi Bhawan in Nava Raipur, Thursday, Dec. 14, 2023. (PTI Photo) (PTI12_14_2023_000149B)

कल देर रात तक सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम साय के अलावा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत केबिनेट के सभी सदस्य मौजूद रहे। केबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। केबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी को लेकर चर्चा हुई .

चार घंटे की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट में ज्वाइंट रजिस्ट्रार के 5 पद मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा बेहद गंभीर हैं।

साय कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय :-

Exit mobile version