Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जांजगीर-चांपा: PNB एटीएम में महिला बैंक कर्मचारियों से 50 हजार की लूट

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में PNB एटीएम में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एटीएम में नकदी डालने पहुंची दो महिला कर्मचारियों से एक नकाबपोश बदमाश ने 50 हजार रुपये लूट लिए।

यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक स्थित PNB एटीएम का है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिला कर्मचारी दोपहर करीब 12 बजे एटीएम में 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर पहुंची थीं। उन्होंने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम में डालकर मशीन लॉक कर दी थी। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी एटीएम बूथ में घुसा और महिलाओं की आंखों में स्प्रे डालकर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version