कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद 30 से 40 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। आग के कारण पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया है।

