Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कवर्धा के एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, देर तक नहीं पाया गया काबू

कवर्धा। शहर के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित एसएलआरएम (अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोवर तालाब के पास स्थित केंद्र में आग तेजी से फैल गई और सुबह तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की केवल एक गाड़ी मौके पर पहुंची, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। स्थानीय कर्मचारियों ने आग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें ऊंची लपटें साफ नजर आ रही हैं।

वार्डवासियों के मुताबिक, देर रात आग लगने के बाद तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन राहत कार्य में देरी से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन केंद्र में रखा कचरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Exit mobile version