Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जगदलपुर में स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, शटर तोड़कर SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

जगदलपुर। शहर के अनुपमा चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के पास सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

दुकान बंद होने के कारण SDRF ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और कागज होने से आग तेजी से फैल गई। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version