बलौदाबाजार में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बलौदाबाजार: जिले के कटगी में स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि करीब तीन घंटे तक धधकती रही।

इस हादसे में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

You May Also Like

More From Author