Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास खड़े एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया गया कि ट्रेलर नागपुर से लोहे का सामान लेकर कोलकाता जा रहा था। चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर ढाबे में खाना खाने गया था, इसी दौरान केबिन में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के समय चालक ट्रेलर में मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version