कोंडागांव में स्टेडियम के पास भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

कोंडागांव: शहर के विकास नगर इलाके में स्टेडियम के पास अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए विकराल रूप ले गई और करीब 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि दूर तक काला धुआं दिखाई देता रहा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आसपास नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

You May Also Like

More From Author