Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दीपावली पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक

Raipur। दीपावली के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में आज मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है, जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास से लौटे थे, और इसी की खुशी में दीपों के पर्व के रूप में इसे मनाया जाता है। आज माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कल 1 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस है। ऐसे धार्मिक अवसर पर मांस-मटन का सेवन न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

सुधर्म जैन नवयुवक मंडल और मटन व्यापारी संघ के बीच सहमति के बाद 1 नवंबर की बजाय 31 अक्टूबर को मांसाहार की बिक्री पर प्रतिबंध लागू किया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के माध्यम से आदेश जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 31 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र में मांस या मटन की बिक्री करने पर सामान जब्त किया जाएगा और उल्लंघन करने वाले पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version