Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Ashoka Biryani : फिर विवादों में अशोका बिरयानी, शाकाहारी खाने में मिला मांस का टुकड़ा

रायपुर के मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच में किचन में चौंकाने वाला क्रॉस कंटेमिनेशन का मामला सामने आया। यानी किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक साथ रखा जा रहा था।

शुक्रवार दोपहर को दुर्ग के दो युवकों ने अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी बटर पनीर सब्जी का ऑर्डर दिया था। जब खाना आया तो उसमें मांस का बड़ा टुकड़ा मिला। युवकों ने इसकी शिकायत की।

यह पहला मौका नहीं है जब अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी भोजन में मांस मिला है। पूर्व में भी इसके कई ब्रांच में ऐसा हो चुका है।

खाद्य विभाग की टीम ने अशोका बिरयानी के अलावा गुढ़ियारी समेत कई इलाकों में संचालित मोमोस सेंटर पर भी छापा मारा। मोमोस विक्रेताओं को खाने में रंग नहीं मिलने और पुराना खाद्य पद्यार्थ नहीं इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई। कई सेंटर में मोमोस सामाग्री जांच के लिए जब्त की गई।

Exit mobile version