Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह बाबू लंबे समय से शिक्षकों से मेडिकल बिल और अन्य कामकाज के लिए रिश्वत लेता था। अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद, जो शासकीय स्कूल चांपाझार (चंपारण) में शिक्षक हैं, ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

दरअसल, शिक्षक के बच्चे की तबीयत खराब होने पर इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे। इसके बाद चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने उनसे 10 हजार रुपए की मांग की। शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

Exit mobile version