रायपुर। मेकाहारा मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन इंटर्न डॉक्टरों ने शहर में बाइक रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।
इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग 15,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में मिलने वाला स्टाइपेंड कई अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है, जबकि वे 24-24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी के साथ ICU, CCU, PICU और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में लगातार सेवाएं देते हैं।
डॉक्टरों ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित करना नहीं, बल्कि सरकार तक अपनी जायज मांग पहुंचाना है। उन्होंने कार्यभार और अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग दोहराई।

