रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बेटियों की स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू किया है। अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक चलेगा।
इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 6,671 सरकारी स्कूलों में बालिका शौचालय बनाए जाएंगे, जिन पर करीब 286.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय सहित मुक्तिधाम विकसित किए जाएंगे।
जल संरक्षण के लिए 10,027 बंद बोरवेलों में रिचार्ज स्ट्रक्चर भी बनाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य बेटियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।


