Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद दौरे पर रहेंगे मंत्री दयालदास बघेल, जीवनदीप समिति की बैठक लेकर करेंगे विभागीय समीक्षा

रायपुर। मंत्री दयालदास बघेल आज एक दिवसीय गरियाबंद दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचने के बाद वे कलेक्टोरेट में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होंगे और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री बघेल बाबा भुतेश्वरनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के बाद वे नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version