Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिक्षक भर्ती पर मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

डोंगरगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रांतीय आचार्य सामान्य प्रशिक्षण एवं दक्षता वर्ग 2026 के समापन समारोह में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कई अहम मुद्दों पर बयान दिए।

शिक्षक भर्ती को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार पद स्वीकृत कर चुकी है और जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन तथा सिलेबस जारी किया जाएगा। उनके इस बयान से भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है।

ग्राम दीवान झिटिया में सोलर प्लांट भूमि विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे पर मंत्री ने कहा कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, घूमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। डोंगरगढ़ ब्लॉक के पलांदूर गांव में सुशासन तिहार के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version