मंत्री टंक राम वर्मा ने किसानों के साथ लगाया धान का रोपा, गेड़ी का भी लिया आनंद, देखें VIDEO

धमतरी : धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा आज धमतरी प्रवास पर पहुंचे और उन्होंने एक अनपेक्षित कदम उठाते हुए ग्राम खरतुली में किसान रोहित साहू के खेत में पहुंचकर मजदूरों के साथ मिलकर धान का रोपा लगाया। मंत्री को खेत में उतरकर रोपा लगाते देख गांववाले चकित रह गए और उनकी सादगी की जमकर तारीफ की।

इसके अलावा, मंत्री वर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गायों की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हरेली पर्व के अवसर पर गेड़ी खेलकर भी किसानों के साथ खुशी का पल साझा किया। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

You May Also Like

More From Author