छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल दोपहर एक अप्रिय घटना सामने आई। निगम बिल्डिंग के पास स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में आग लग गई। इस दौरान, मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ लोक आयोग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बदसलूकी की। उन्होंने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया।
इस घटना से पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के कुछ देर बाद ही लोक आयोग के आयुक्त जस्टिस शर्मा ने पत्रकारों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा, “आयोग के कर्मचारियों की गलती के लिए मैं माफी मांगता हूं। कल इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
आग लगने से कई दस्तावेज जल गए। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पत्रकारों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब उन्होंने अधिकारियों से सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का-मुक्की और गाली-गलौच का सामना करना पड़ा। इसके बाद पत्रकारों ने लोक आयोग के आयुक्त से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई।
आयोग के आयुक्त टीपी शर्मा ने पत्रकारों से हुई बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें पत्रकारों से माफी भी मंगनी होगी।

