Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में आज होगा राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’, देशभर के कवि देंगे प्रस्तुति

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज 11 जुलाई को राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रात्रि 8:30 बजे से राष्ट्रकाव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” का आयोजन होगा। कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

महोत्सव में शशिकांत यादव, राम भदावर, अमित शर्मा सहित छत्तीसगढ़ के कई प्रसिद्ध कवि राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और मातृभूमि पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क एंट्री पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग 9617313000 और 7045361609 पर संपर्क कर पास प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version