Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

कोंडागांव। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले में शामिल एक वाहन मंगलवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब विधायक एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, काफिले की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि उस वक्त गाड़ी में केवल चालक ही सवार था। अन्य लोग सवार होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। चालक का शव वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतक चालक के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

Exit mobile version