Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ा मानसून, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 24 घंटे के भीतर प्रदेश के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम के कुछ क्षेत्रों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा।

मौसम विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर सहित कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश और खराब मौसम का दौर जारी रहने की संभावना है।

Exit mobile version