Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ा, अगले 5 दिन तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर व राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

बस्तर में मानसून की दस्तक, रायपुर अभी इंतज़ार में
जहां एक ओर बस्तर में मानसून की औपचारिक एंट्री हो चुकी है, वहीं राजधानी रायपुर में अब तक मानसून की दस्तक नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version