Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, 14 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अगले सात दिनों तक कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

रायपुर में बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार हैं। वहीं 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बारिश और बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों में कुसमी में 9 सेमी, पखांजूर में 7 सेमी तथा कई अन्य जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, एमसीबी, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा सहित 14 जिलों में बारिश, आकाश

Exit mobile version