रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

