Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में 3 से 4 दिनों में मानसून की दस्तक संभव, बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather

Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में सर्वाधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने और उमस बने रहने की संभावना है।

Exit mobile version