Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 11 जून से बढ़ेंगी बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग ने 11 जून से प्रदेशभर में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर सहित कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजनांदगांव में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे बारिश की संभावना मजबूत हुई है। अगले दो दिनों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर में 11 जून को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version