Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां धीमी थीं, लेकिन अब गति पकड़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 29 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मानसून में देरी के कारण छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से 41% कम बारिश हुई है। अभी तक प्रदेश में 95.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 160.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

सरगुजा, जशपुर और गरियाबंद में सबसे कम बारिश हुई है। सरगुजा में सामान्य से 77%, जशपुर में 74% और गरियाबंद में 60% कम बारिश हुई है। रायपुर में भी सामान्य से 13% कम बारिश हुई है। यहां अब तक 119 मिमी बारिश ही हुई है।

You May Also Like

More From Author