रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महान समाजसेविका और छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मिनी माता को नमन किया।
उन्होंने लिखा कि मिनी माता ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, पीड़ित और पिछड़े वर्गों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उनका संघर्ष और योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।