Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विवाह समारोह में हुए शामिल

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निजी दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।

यह समारोह शहर के एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित हुआ, जहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दंपत्ति के सुखद भविष्य की कामना की।

बताया गया कि यह दौरा पूरी तरह निजी था। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से समारोह स्थल पर उचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

Exit mobile version