Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव, 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री भेजी

भोपाल। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए पड़ोसी राज्य की मदद का ऐलान किया है।

सीएम यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ राहत सामग्री से भरी एक विशेष ट्रेन भी भेजी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश हर संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी क्षति हुई है। इसलिए त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राशि सीएम फंड के जरिए दी है। इसके अलावा जरूरतमंदों तक राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही भावना है कि देश के हर राज्य को संकट की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश हर प्रकार की मदद के लिए सदैव तैयार है।

Exit mobile version